main page

सोनाक्षी सिन्हा की ‘खानदानी सफाखाना' पर लगा बदनामी का आरोप, अदालत ने सुनाया ये हुक्म

Updated 23 July, 2019 08:24:59 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी सफाखाना'' पर सकंट मंडराता दिखाई दे रहा है। जी हां, बात दरअसल ये हुई कि एक सेक्स विज्ञानी ने फिल्म के डॉयरेक्टर पर आरोप लगाया तकि उनकी ये फिल्म उनके पेशे को बदनाम कर रहा है। इस फिल्म

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी सफाखाना' पर सकंट मंडराता दिखाई दे रहा है। जी हां, बात दरअसल ये हुई कि एक सेक्स विज्ञानी ने फिल्म के डॉयरेक्टर पर आरोप लगाया तकि उनकी ये फिल्म उनके पेशे को बदनाम कर रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 
Bollywood Tadka
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुपर कैसेट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिल्ली के एक सेक्स विज्ञानी के लिए अपनी फिल्म ‘खानदानी सफाखाना' की विशेष स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया, जिसने फिल्म में उसे और उसके पेशे को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
Bollywood Tadka
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला ने सुपर कैसेट्स से 26 जुलाई को इस सेक्स विज्ञानी को यह फिल्म दिखाने को कहा ताकि उसकी छवि को नुकसान पहुंचने संबंधी उसकी धारणा का निराकरण हो। 
Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 जुलाई तय की।हालांकि निर्देश जारी करते हुए न्यायालय ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर समेत उपलब्ध सामग्री को देखने के बाद प्रथम फैसला व उसका मत है कि सेक्स विज्ञानी विजय एब्बॉट की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। 

: Pawan Insha

sonakshi sinhakhandani shafakhanabollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood khabar

loading...