main page

सोनाक्षी को नहीं पता किसके लिए जड़ी-बूटी लाए थे हनुमान, बंगले का नाम है 'रामायण निवास'

Updated 21 September, 2019 11:38:18 AM

बॉलीवुड की ''दबंग गर्ल'' सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन को शो ''कौन बनेगा करोड़पति'' के शुक्रवार के स्‍पेशल एपिसोड ''केबीसी कर्मवीर'' में राजस्‍थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी नजर आईं।

मुंबई: बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शुक्रवार के स्‍पेशल एपिसोड 'केबीसी कर्मवीर' में राजस्‍थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी नजर आईं।

Bollywood Tadka, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

वहीं, उनको सपोर्ट करने के लिए सोनाक्षी आई थीं। लेकिन केबीसी के एपिसोड में एक सवाल की वजह से उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कंटेस्‍टेंट की सीट पर बैठी रूमा देवी और सोनाक्षी सिन्‍हा से सवाल किया कि 

Bollywood Tadka, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

A. सुग्रीव   B. लक्ष्मण 
C. सीता    D. राम

सवाल के सामने आते ही रूमा और सोनाक्षी दोनों ने ऑप्‍शन C यानी सीता पर अपना शक जताया लेकिन पक्‍का नहीं पता होने पर एक्‍सपर्ट एडवाइज की अपनी लाइफ लाइन ली, जिसमें एक्‍सपर्ट के मुताबिक सही जवाब 'B. लक्ष्‍मण' था। वहीं, अब सोनाक्षी को इस बात के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Bollywood Tadka, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

चौंकाने वाली बात ये है कि सोनाक्षी सिन्‍हा, जिनके पिता का नाम 'शत्रुघ्‍न सिन्‍हा' चाचा का नाम 'राम सिन्हा', 'लक्ष्मण सिन्हा', 'भरत सिन्हा' भाइयों का नाम 'लव-कुश' घर के बाहर बोर्ड पर लिखा है 'रामायण' लेकिन फिर भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। इसी बात को लेकर लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर #YoSonakshiSoDumb नंबर 1 ट्रेंड बन गया। 

Bollywood Tadka, सोनाक्षी सिन्हा इमेज, सोनाक्षी सिन्हा फोटो, सोनाक्षी सिन्हा पिक्चर 

 

 

 

: Neha

sonakshi sinhaYoSonakshiSoDumbkaun banega crorepatiamitabh bachchanramayantrolledBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...