main page

'शनि देव' ने दर्शन करने पहुंची इमरान हाशमी की हीरोइन, मंदिर के बाहर 'जन्नत गर्ल' ने जरूरमदों को बांटा राशन

Updated 22 May, 2021 03:23:59 PM

कोरोना काल में कई लोगों को भूखमरी का सामना कर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ आम जनता और बी-टाउन स्टार्स भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, उर्वशी रौतेला, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स ने जरूरतमंदों की मदद की। वहीं अब इस लिस्ट में ''जन्नत गर्ल'' यानि एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी शामिल हो गया है। सोनल चौहान ने हाल ही में  जरूरमदों को राशन बांटा। दरअसल, सोनल हाल ही में शनि मंदिर पहुंची थी। यहां उन्होंने पहले शनि देव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर

मुंबई: कोरोना काल में कई लोगों को भूखमरी का सामना कर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार के साथ-साथ आम जनता और बी-टाउन स्टार्स भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, उर्वशी रौतेला, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स ने जरूरतमंदों की मदद की। वहीं अब इस लिस्ट में 
'जन्नत गर्ल' यानि एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम भी शामिल हो गया है।

Bollywood Tadka

 सोनल चौहान ने हाल ही में  जरूरमदों को राशन बांटा। दरअसल, सोनल हाल ही में शनि मंदिर पहुंची थी। यहां उन्होंने पहले शनि देव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद लोगों में राशन बांटा।

Bollywood Tadka

उन्होंने दाल चावल के अलावा बिस्किट और पानी की बोतल भी लोगों नें बांटी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सोनल अपने हाथों से लोगों को राशन बांटती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो सोनल कुर्ता और प्लाजो में नजर आ रही हैं। उन्होंने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क लगा रखा है। लोग सोनल के इस काम की काफी तारीफ कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो 2008 में उन्‍हें 'जन्नत' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उसके बाद वह 'रेनबो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। सोनल आखिरी बार  जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में भी नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

sonal chauhangroceriesneedy peopleShani templejuhuBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...