main page

हर लम्हे को एंजॉय कर रही हैं सोनाली, बाल्ड लुक में शेयर की नई तस्वीर

Updated 07 September, 2018 11:15:29 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। आए दिन सोनाली फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। आए दिन सोनाली फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से सोनाली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। 

Bollywood Tadka

इस तस्वीर में वह हाथ में एक किताब पकड़े हुए क्यूट स्माइल देते हुए नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते सोनाली ने लिखा कि ‘आज रीड बुक डे है और इस दिन को सेलीब्रेट करने का इससे अच्छा तरीका क्या हो सकता था कि आज एसबीसी की नई बुक अनाउंस की जाए।

Bollywood Tadka

इस किताब का नाम अ जेंटलमैन इन मॉस्को है, जो रशिया के इतिहास पर आधारित है। किताब का प्रिमाइस उत्साहित करने वाला है। मैं इस किताब को पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।

Bollywood Tadka

बता दें कि सोनाली ने 4 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। वहीं दुबई में इलाज के दौरान सोनाली फैंस के साथ अपनी हर एक तस्वीर शेयर कर रही हैं। ट्रीटमेंट से पहले सोनाली ने अपने बाल भी कटवा लिए हैं। वे बिना किसी परेशानी के अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। हम तो यही आशा करते हैं कि सोनाली जल्द से जल्द ठीक होकर वापिस अपने घर लौटें। 

Bollywood Tadka

: Neha

sonali bendreshare picturesbald look

loading...