कैंसर से जूझ रहीं फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे का स्वास्थ्य स्थिर है। बेन्द्रे के पति गोल्डी बहल ने यह जानकारी दी। इससे पहले बेन्द्रे ही अपने स्वास्थ्य की जानकारी ...
03 Aug, 2018 09:16 PMमुंबईः कैंसर से जूझ रहीं फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे का स्वास्थ्य स्थिर है। बेन्द्रे के पति गोल्डी बहल ने यह जानकारी दी। इससे पहले बेन्द्रे ही अपने स्वास्थ्य की जानकारी देती रही हैं।
श्री बहल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पर लिखा है कि सोनाली को प्यार और समर्थन करने के लिए सभी को धन्यवाद। सोनाली का स्वास्थ्य स्थिर है और अपना इलाज वह बिना किसी परेशानी के करा रही हैं। यह एक लंबी यात्रा है जिसे हमने सकारात्मक रूप से शुरू किया है। बता दें इससे पहले बुधवार को ही बेंद्रे की ननंद ने भी उनके इलाज और स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।