main page

बेटे संग कपूर हाउस पहुंची न्यूमाॅम सोनम का हुआ ग्रैंड वेलकम, भांजे 'सिंबा' के स्वागत के लिए मौसी रिया ने सजाया घर

Updated 27 August, 2022 10:48:02 AM

कपूर-आहूजा फैमिली में इस समय उत्सव का समय है।वजह है सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजना। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  नानू अनिल कपूर से लेकर मासी रिया कपूर तक, कपूर परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है। वे अपने हर पल को सुपर स्पेशल बनाना चाहते हैं। वहीं 26 अगस्त को सोनम हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर बेटे संग पापा अनिल कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर कपूर परिवार ने भव्य पूजा की मेजबानी की।

मुंबई: कपूर-आहूजा फैमिली में इस समय उत्सव का समय है।वजह है सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजना। सोनम कपूर ने 20 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  नानू अनिल कपूर से लेकर मासी रिया कपूर तक, कपूर परिवार का हर सदस्य बेहद खुश है।

Bollywood Tadka

वे अपने हर पल को सुपर स्पेशल बनाना चाहते हैं। वहीं 26 अगस्त को सोनम हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर बेटे संग पापा अनिल कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर कपूर परिवार ने भव्य पूजा की मेजबानी की।

Bollywood Tadka

जहां नाती के घर आने की खुशी अनिल कपूर ने सभी को मिठाई बांटी। वहीं मौसी  रिया ने भांजे के स्वागत के लिए पूरे घर को सजा दिया। मासी रिया कपूर ने कपूर हाउस की झलकियां फैंस के साथ शेयर की।

Bollywood Tadka

नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए घर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है। वीडियो में हम 'वेलकम होम' बैनर के साथ भी लगा हुआ था और उस पर 'बेबी कपूर आहूजा' लिखा था। 

इसके साथ ही नारंगी और ग्रे रंग के गुब्बारे लगाए थे। गुब्बारों पर 'बेबी कपूर आहूजा' लिखा हुआ था। कमरे में कुछ फूलों की सजावट भी थी। लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह थी सोनम के बच्चे को रिया का दिया नेकनेम। मौसी रिया ने अपने भांजे को सिंबा नाम दिया है। इस वीडियो के साथ रिया ने लिखा- 'वेलकम होम हमारे सिम्बा'।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सोनम कपूर  AK vs AK में नजर आईं थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी जो ओटीटी पर रिलीज होगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Sonam KapoorAnand AhujaBaby BoySimbaGrand WelcomeMasiRhea KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...