एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति संग आनंद आहूजा के साथ इटली में क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रही हैं। इटली में ही उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। न्यू ईयर पर बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सोनम ने भी पुराने साल को याद करते हुए एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह पति संग लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।
01 Jan, 2020 01:33 PMमुंबई: एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति संग आनंद आहूजा के साथ इटली में क्वालिटी टाइन स्पेंड कर रही हैं। इटली में ही उन्होंने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। न्यू ईयर पर बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में सोनम ने भी पुराने साल को याद करते हुए एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह पति संग लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।
लिपलॉक वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- पिछला साल सबसे शानदार रहा। मैंने कई अच्छी फिल्मों में काम किया। कई अमेजिंग लोग मिले जो जीवनभर के लिए दोस्त बन गए। मैंने बहन रिया कपूर के साथ तीन फिल्में बनाई। इससे ये समझ में आया कि बहनें अच्छी पार्टनर होती हैं।
सोनम ने आगे लिखा-'मैं अपने सोलमेट से मिली, हमने शादी की और अपना घर बनाया। लेकिन इस साल में अधिकांश ने मुझे सिखाया है कि जीवन के कई रास्ते हैं और केवल एक रास्ता है जिसे हमें सही इरादों के साथ पूरा करना चाहिए। सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया।
सोनम और आनंद का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस कपल के इस रोमांटिक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सोनम ने 8 मई 2018 आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। कपल को अक्सर इवेंट्स में क्यूट बाॅन्डिंग शेयर करते देखा जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। फिल्म में दुलकर सलमान उनके अपोजिट थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई।