main page

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को 3 साल पूरे, बिजनेसमैन के प्यार में ऐसे पड़ी थी अनिल कपूर की लाडली

Updated 08 May, 2021 04:43:52 PM

एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। आइए कपल की शादी की सालगिरह पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में.....

Bollywood Tadka
सोनम और आनंद की मुलाकात सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी। सोनम ने इस बात का खुलासा इंस्टा लाइव पर किया था। सोनम ने बताया था- मैं आनंद से मिली जब मैं प्रेम रतन धन पायो का प्रमोशन कर रही थी। मेरी दोस्त मुझे उसके बेस्ट फ्रेंड से मिलवा रही थी।

Bollywood Tadka

मैं उससे पूरी शाम बात करती रही। रात में दोनों ने एक दूसरे को फेसबुक पर एड कर लिया। इस तरह दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। इस तरह दोस्ती के बाद उनका रिश्ता प्यार की ओर बढ़ा और 2018 में दोनों ने जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

Bollywood Tadka
सोनम की शादी उनकी मौसी के बंगले से हुई। शादी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरक्त की। शादी के दौरान सोनम को भाइयों ने पारंपरिक तरीके से लाल चुनर के नीचे मंडप तक पहुंचाया। लाल जोड़ा, सिर से लेकर पांव तक हेवी जूलरी पहने दुल्हन के रूप में सोनम बेहद शानदार लुक में नजर आईं थी। डार्क बेज रंग की नेहरू कॉलर शेरवानी में आनंद आहूजा का परफेक्ट ग्रूम स्टाइल नजर आया था। 

Bollywood Tadka
शादी के कुछ देर बाद ही सोनम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर नाम के पीछे पति आनंद आहूजा का सरनेम जोड़ लिया था।

Bollywood Tadka

शादी से पहले सोनम का इंस्टाग्राम हैंडल @sonamkapoor था जो अब @sonamkapoorahuja हो गया है। शादी के बाद सोनम कान्स चली गई थीं और अब एक्ट्रेस पति के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonam kapooranand ahujaceleberating3rdwedding anniversaryBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...