main page

सब को असमंजस में डाल रही हैं सोनम कपूर की शादी की तारीख, अब नई डेट आई सामने

Updated 16 April, 2018 10:16:31 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर की शादी की बदलती तारीख सब के मन में असमंजस पैदा कर रही हैं। पहले खबर आई थी कि सोनम 11 और 12 मई को बॉयफ्रैंड आनंद से शादी करेंगी। लेकिन बाद में एक बार फिर शादी की तारीख बदली और 29 अप्रैल बताई जानें लगी। अब ये तो सोनम को ही पता होगा कि शादी की इतनी तारीख बदलने का क्या कारण हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो एक बार फिर शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि अब शादी 6 और 7 मई को मुंबई में होगी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर की शादी की बदलती तारीख सब के मन में असमंजस पैदा कर रही हैं। पहले खबर आई थी कि सोनम 11 और 12 मई को बॉयफ्रैंड आनंद से शादी करेंगी। लेकिन बाद में एक बार फिर शादी की तारीख बदली और 29 अप्रैल बताई जानें लगी। अब ये तो सोनम को ही पता होगा कि शादी की इतनी तारीख बदलने का क्या कारण हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो एक बार फिर शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि अब शादी 6 और 7 मई को मुंबई में होगी।

 

Bollywood Tadka


जानकारी के मुताबिक शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा ऐसा इसलिए क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि शादी कहां होगी इसे लेकर बीते कुछ दिनों में कई जगहों के नाम सामने आए। जिसमें स्विटजरलैंड से लेकर उदयपुर का नाम ज्यादा चर्चा का विषय रहा। बाद में शादी के लिए मुंबई ही फाइनल किया गया। 

 

Bollywood Tadka


सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मचअवेटेड शादी बांद्रा या फिर जुहू के होटल में हो सकती है। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शादी के लिए न्योता रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को भेजा जा चुका हैं। आनंद आहूजा देश के पहले शू स्टोर के फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। दिल्ली बेस्ड कई फैशन ब्रांड के वह मालिक भी हैं। इतना ही नहीं आनंद अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के अमेरिकन एंबेसी से की है। अमेरिका में आनंद  ने एमेजॉन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया है।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि शादी की सभी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी की जगह फाइनल होने के बाद अब सोनम हनीमून का वेन्यू भी फाइनल करने में जुटी हैं। वहीं सोनम के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।


 

:

Sonam KapoorAnand Ahujamarriage new date

loading...