बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को आज यानि 8 मई को एक साल हो गया है। सोनम ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के संग सात फेरे लिए थे। यह शादी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस शादियों में से एक थी। सोनम और आनंद की शादी मुंबई में आनंद कारज की रस्म से हुई थी। जिसमें कई बॉल
08 May, 2019 11:03 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को आज यानि 8 मई को एक साल हो गया है। सोनम ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के संग सात फेरे लिए थे। यह शादी बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस शादियों में से एक थी।
सोनम और आनंद की शादी मुंबई में आनंद कारज की रस्म से हुई थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। सोनम की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम की मेहंदी और संगीत की रस्म पिता अनिल कपूर के घर पर हुई थी।
इसके बाद उनकी मौसी कविता सिंह की हवेली पर शादी की रस्में अदा की गईं। फिर मुंबई के 5 सितारा होटल 'द लीला' में रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।
रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी दिग्गज ने शिरकत की थी और जमकर नाचे थे। सोनम ने अपनी शादी में रेड कलर का लहंगा पहना था। हाथों में चूड़़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सोनम की शादी में पूरा बच्चन परिवार, करीना कपूर, तैमूर, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, करिश्मा कपूर, स्वरा भास्कर और कई एक्टर-एक्ट्रेस पहुंचे थे।
आज सोनम-आनंद की एनिवर्सरी के मौके पर देखें उनकी वैडिंग एल्बम।