main page

मांग में सिंदूर भर कुछ इस अंदाज में रैंप पर उतरीं सोनम, 'कलंक' के गाने पर किया जबरदस्त डांस

Updated 25 March, 2019 11:33:46 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कहा जाता है। वेस्टर्न हो या ट्रैडिशनल हर लुक में सोनम बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनम अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। दरअसल, सोनम ने रविवार रात को हुए एक फैशन शो में शिरकत की।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कहा जाता है। वेस्टर्न हो या ट्रैडिशनल हर लुक में सोनम बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनम अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। दरअसल, सोनम ने रविवार रात को हुए एक फैशन शो में शिरकत की।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

इस दौरान वह हैवी अनारली सूट और प्लाजो में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। फैशन शो में सोनम ने ग्रैंड एंट्री की। उन्होंने रैंप पर कलंक के सॉन्ग घर मोरे परदेसिया पर डांस किया। सोनम ने रैंप पर क्लासिकल स्टेप्स किए।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने बिंदी, गजरा, सिंदूर लगाया। सोनम ने हैवी ईयरिंग्स पहने हैं। सोनम कपूर का यह लुक न्यूली मैरिड ब्राइड की तरह है। सोनम ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के लिए रैंप वाॅक किया। सोनम की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह जोया सिंह सोलंकी के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दलकीर सलमान हैं।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

इसके अलावा सोनम की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' हाल ही में रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया था।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,


Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

 


Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

: Smita Sharma

sonam kapoordancedramp walkkalanksongsandeep khoslaabu janiBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...