main page

मेहंदी सेरेमनी में डिजाइनर लहंगे के साथ सोनम ने पहने व्हाइट स्लीपर, वायरल हो रही है तस्वीर

Updated 07 May, 2018 01:28:53 PM

बॉलीवुड में अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरने वाली सोनम कपूर की कल मेहंदी सेरेमनी हुई। सोनम इस दौरान डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन वहीं हाई हील्स नहीं बल्कि लहंगे के साथ सोनम व्हाइट स्लीपर पहने हुए नजर आईं। वैसे उन्होंने कूल ब्राइड बनकर नया स्टाइल स्टेटमेंट दे दिया है।

मुंबई: बॉलीवुड में अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरने वाली सोनम कपूर की कल मेहंदी सेरेमनी हुई। सोनम इस दौरान डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन वहीं हाई हील्स नहीं बल्कि लहंगे के साथ सोनम व्हाइट स्लीपर पहने हुए नजर आईं। वैसे उन्होंने कूल ब्राइड बनकर नया स्टाइल स्टेटमेंट दे दिया है। 

Bollywood Tadka

सोनम की स्लीपर पहने हुए तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इससे पहले सोनम की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह नाइट सूट पहने हुए मेहंदी लगाए हुए बैठी हुई नजर आई थी।

Bollywood Tadka

तस्वीर में वह बेहद क्यूट और सिंपल अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आईं। सोनम की शादी सादगी के साथ हो रही है। उनकी नाइट सूट की तस्वीर फैंस के लिए बेहद खास है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि फैशन दीवा होने के बावजूद सोनम अपनी शादी को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। मेहंदी पर सोनम का डांस वीड‍ियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैँ। उनकी तस्वीरों और वीडियोड को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

मेहंदी सेरेमनी उनके बंगले पर ही हुई। इस फंक्शन में उनका पूरा परिवार नजर आया। साथ ही बॉलीवुड के कई  बड़े स्टार्स भई एंजॉय करते हुए नजर आए।  

Bollywood Tadka

:

sonam kapoormehndi ceremonyviral picturesdesigner lehengasleeper

loading...