सोनम कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी स्टाइल सेन्स और फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं।
19 Aug, 2019 11:39 AMबॉलीवुड तड़का टीम। सोनम कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी स्टाइल सेन्स और फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। वह डेली अपने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को अपडेट रखती है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से खुद की एक तस्वीर शेयर की है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।
अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर की और अपने चेहरे की झाईयों को दिखाया। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, '' फ्रीकल्स काउंट करें। '' तस्वीर में वह ब्राउन और ग्रे टॉप पहने नजर आ रही हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो, सोनम की अपकमिंग फिल्म ज़ोया फैक्टर है जिसमें वह दलकीर सलमान के साथ नज़र आएंगी। यह 20 सितंबर, 2019 को रिलीज होने वाली है।