main page

कान्स में छाई सोनम कपूर, बैकलेस गाउन में दिखाईं दिलकश अदाएं

Updated 22 May, 2019 09:13:33 AM

कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर  ने जहां पहले और दूसरे दिन अपने लुक से सबको मदहोश कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर सोनम ने अपने दिलकश अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली। सोनम ने कान्स में अपने तीसरे दिन के लिए येलो लुक को चुना। इस दौरान सोनम ने येलो कलर का बैकलेस ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था।

मुंबई: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर  ने जहां पहले और दूसरे दिन अपने लुक से सबको मदहोश कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर सोनम ने अपने दिलकश अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली। सोनम ने कान्स में अपने तीसरे दिन के लिए येलो लुक को चुना। इस दौरान सोनम ने येलो कलर का बैकलेस ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

Ashi Studio के ब्राइट येलो गाउन सोनम को बहुत सूट कर रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को पीछे की तरफ लो लूप पोनटेल में बांधा है। इस दौरान Chopard ज्वैलरी से अपने लुक को एक्सेसराइज किया।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

सोनम ने रेड लिपस्टिक और विंग्ड लाइनर से अपने लुक को बोल्ड बनाया। उन्होंने मैचिंग येलो स्ट्रेपी हील्स से अपने इस स्टाइलिश लुक को पूरा किया।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

बता दें कि इससे पहले कान्स से सोनम के तीन लुक्स सामने आ चुके हैं। सबसे पहले सोनम Valentino के रेड रफल आउटफिट में नजर आईं थीं। इसके बाद सोनम ने Elle Saab का नेवी ब्लू गाउन कैरी किया था और फिर वह अबु जानी-संदीप खोसला की आउटफिट में मॉडर्न महारानी बनी हुई दिखीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

काम की बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

वहीं सोनम जल्द ही 'जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम जोया सोलंकी है। इस फिल्म में सोनम के अपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

: Smita Sharma

sonam kapoorlookstunningcannes film festival 2019BollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...