main page

हिजाब विवाद को लेकर सोनम कपूर ने किया पोस्ट, पूछा- अगर पगड़ी पहन सकते हैं तो हिजाब क्यों नहीं?

Updated 11 February, 2022 06:31:48 PM

एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से तो इतनी पहचान नहीं बना पाई, लेकिन लुक्स और मुखर आवाज के लिए जरूर जानी जाती हैं। सोनम को कई बार देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने हिजाब विवाद पर अपनी राय सबके सामने रखी है। सोनम ने बहुत कम शब्दों में अपने मन की बात लोगों के बीच शेयर की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से तो इतनी पहचान नहीं बना पाई, लेकिन लुक्स और मुखर आवाज के लिए जरूर जानी जाती हैं। सोनम को कई बार देश के मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने हिजाब विवाद पर अपनी राय सबके सामने रखी है। सोनम ने बहुत कम शब्दों में अपने मन की बात लोगों के बीच शेयर की है।

Bollywood Tadka

 

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर में एक शख्स पगड़ी में नजर आ रहा है और दूसरी में एक महिला हिजाब पहने दिख रही है। इस तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने लिखा है, 'सिख युवक पगड़ी पहन सकते हैं, तो मुस्लिम महिला हिजाब क्यों नहीं?' 

Bollywood Tadka


सोनम के इस पोस्ट पर अब लोगों के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।


बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस हेमा मालिनी, ऋचा चड्ढ़ा, स्वरा भास्कर और कंगना रनौत जैसे कई स्टार्स हिजाब विवाद पर अपनी राय रख चुके हैं।


 

 

Content Writer: suman prajapati

Sonam KapoorreactsKarnataka hijab rowBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...