main page

लंदन पहुंची सोनम कपूर पर यूजर्स ने लगाया क्वारंटाइन रूल्स तोड़ने का आरोप तो एक्ट्रेस बोलीं,  'ऐसी बातों को इग्नोर करें'

Updated 21 July, 2020 04:43:43 PM

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद अाहूजा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। वहां से एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की थीं, जिसे कई फैंस ने खूब पसंद किया तो कईयों ने उन पर क्वांरटाइन के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने लोगों की बातें सुनकर अपनी चुप्पी तोडी़ है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद अाहूजा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। वहां से एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की थीं, जिसे कई फैंस ने खूब पसंद किया तो कईयों ने उन पर क्वांरटाइन के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने लोगों की बातें सुनकर अपनी चुप्पी तोडी़ है।

 

दरअसल एक यूजर ने सोनम  कपूर और मौनी रॉय को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा,'इस बीच लंदन में: भारतीय एक्ट्रेसेस सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के सख्त क्वारंटाइन नियमों को तोड़कर, लोगों की जान खतरे में डाल रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। अगर पुलिस को सूचना दी जाए तो शायद दोनों गिरफ्तार भी हो सकती हैं। ऐसा लिखते हुए उन्होंने एक्ट्रेसेस की फोटोज भी शेयर की हैं।

 

Bollywood Tadka


एक यूजर ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल पूछते हुए लिखा, 'कोविड-19 हॉटस्पॉट से लंदन आने वाली हस्तियों पर सख्त क्वारंटाइन नियम लागू नहीं होते हैं क्या? भारतीय सितारे खुशी से यूके के कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं।'


 


ऐसे में सोनम कपूर भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंंने यूजर्स के कमेंट्स का जवाब देते हुए लिखा, 'ठंड रख भाई, सोनम क्वारैंटाइन ही है... वो अपने घर के आसपास ही काम कर रही है। शायद तुमने आज की उसकी इंस्टा स्टोरी नहीं देखी जिसमें उसने साफ बताया है कि वो और उसके पति आनंद घर से ही काम कर रहे हैं।'
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं अपनी बिल्डिंग से जुड़े गार्डन में पति आनंद के साथ हूं। पूरी तरह से क्वॉरंटीन हूं। लोगों के पास बातें बनाने का बहुत समय है। ऐसी बातों को इग्नोर करें।' 

Edited By: suman prajapati

Sonam KapoorrepliesbreakingquarantinerulesignoreBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...