main page

चैट शो में सोनम कपूर का खुलासा,इस तरह मिला था पति आनंद के फोन का पासवर्ड

Updated 17 April, 2019 01:09:27 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के क्यूट कप्लस में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों ही जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के क्यूट कप्लस में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों ही जल्द ही शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। हाल ही में सोनम हाल ही में अरबाज खान के शो 'पिंच' में पहुंची थी। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपके पति को आपके फोन का पासवर्ड पता है? इस पर उन्होंने कहा हां।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

 

सोनम ने बताया कि वह और आनंद दोनों ही एक-दूसरे के फोन का पासवर्ड जानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों के पास एक दूसरे से छिपाने के लिए कुछ नहीं है। सोनम ने बताया कि एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं जो छुपाया जाए। सोनम ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद आनंद ने मुझे फोन खोलने के लिए कहा क्योंकि किसी को मैसेज करना था। 

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर, आनंद आहूजा इमेज, आनंद आहूजा फोटो, आनंद आहूजा पिक्चर

मैंने कहा कि मुझे फोन का पासवर्ड नहीं पता, जिसके बाद उन्होंने मुझे पासर्वड बताया। फिर मैंने भी उन्हें एक दिन इसी तरह अपने फोन का भी पासवर्ड बता दिया। यही नहीं सोनम ने ये भी कहा कि अगर उन्हें अपनी फैमिली में से किसी सोशल मीडिया पर फॉलो करना हो तो वो आनंद को ही फॉलो करेंगी।

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

बता दें कि इस शो में सोनम ने एक शख्स का कमेंट पढ़ा। कमेंट में शख्स ने उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस कहा था। सोनम ने इस पर जवाब देते हुए कहा- मुझे नहीं पता कि मेरी आखिरी फ्लॉप फिल्म कौन सी थी। मगर मुझे ऐसा लगता है कि आज से 7 साल पहले मेरी ऐसी बेहद कम फिल्में ही थीं जिसके बारे में ज्यादा बात करने को कुछ हो। शादी के बाद सोनम कपूर अब तक तीन फिल्में कर चुकी हैं। जिसमें 'संजू', 'वीरे दी वेडिंग' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' शामिल है। 

Bollywood Tadka,सोनम कपूर इमेज,सोनम कपूर फोटो,सोनम कपूर पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' हाल ही में रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया था। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह जोया सिंह सोलंकी के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दलकीर सलमान हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म साल 2008 में आई अनुजा चौहान की नॉवेल पर बनी है।

: Smita Sharma

sonam kapoorrevealpasswordhusbandanand ahujaphoneBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...