बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर वेस्टर्न वेअर ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल वेअर में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। सोनम अपने अलग-अलग लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोनम इन दिनों फिल्म ''द जोया फैक्टर'' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें सोनम एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हैं जिसके भारतीय क्रिकेट कप्तान से रिश्ते बनने के बाद टीम की किस्मत बदलनी शुरू हो जाती है।
14 Sep, 2019 01:20 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर वेस्टर्न वेअर ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल वेअर में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। सोनम अपने अलग-अलग लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।
सोनम इन दिनों फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें सोनम एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हैं जिसके भारतीय क्रिकेट कप्तान से रिश्ते बनने के बाद टीम की किस्मत बदलनी शुरू हो जाती है।
इस लकी कैरेक्टर को और लकी बनाने के लिए सोनम तमाम तरह के टोटके अपना रही हैं। तभी तो वह फिल्म के लिए 'गुड-लक' की आशा करते हुए एक्ट्रेस शनि मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची।
सोनम के लुक की बात करें तो वह रेड सूट में खूबसूरत लग रही हैं। सोनम में अपने लुक को मिनिमल मेकअप, झुमकों से पूरा किया था।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने लो-बन किया थी। फुटविअर में उन्होंने सूट के साथ मैचिंग पंजाबी जूती पेयर की थी। इस दौरान उन्होंने पोटली कैरी की हुई थी।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और पोज दिए। सोनम के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म की बात करें तो इसमें सोनम के अलावा दलकीर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर अहम रोल में हैं। इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।