main page

बचपन की तस्वीरें शेयर कर सोनम कपूर ने हर्षवर्धन को किया बर्थडे विश, भाई के गाल पर किस करती नजर आई एक्ट्रेस

Updated 09 November, 2021 02:00:55 PM

एक्टर अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम कपूर ने बचपन और अब की तस्वीरें शेयर कर हर्षवर्धन को बर्थडे विश किया है।

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर्षवर्धन को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोनम कपूर ने बचपन और अब की तस्वीरें शेयर कर हर्षवर्धन को बर्थडे विश किया है।

Bollywood Tadka
बचपन की तस्वीरों में एक में सोनम ने हर्षवर्धन को गोद में उठाया हुआ है। दूसरी में काउच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं रिया कपूर भी साथ में दिखाई दे रही है। तीनों काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही है। अब की तस्वीरों में सोनम हर्षवर्धन और रिया के साथ नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

एक अन्य तस्वीर में सोनम हर्षवर्धन को किस कर रही है और एक्ट्रेस के पति आनंद आहूजा में पास में खड़े हुए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा- 'तुमसे बहुत प्यार करती हूं भाई। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि आप अपने सपनों को पूरा करें, लेकिन आपके जन्मदिन पर मैं ज्यादातर आपके स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं'। तीनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और हर्षवर्धन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

बता दें सोनम परिवार से दूर विदेश में है। हर्षवर्धन के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहला काम एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया था। साल 2016 में फिल्म 'मिर्जिया' से हर्षवर्धन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हर्षवर्धन भी सोनम की तरह बॉलीवुड में कुछ खास करियर नहीं बना पाए हैं।

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonam kapoorwishesbirthdaybrother harshvarrdhan kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...