एक्ट्रेस सोनम कपूर की सासू मां प्रिया आहूजा का आज बर्थडे है। उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। सोनम ने भी खास अंदाज में अपनी सासू मां को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी सास के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर मैसेज लिखा है। जो खूब वायरल हो रही है।
27 Feb, 2021 05:39 PMमुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर की सासू मां प्रिया आहूजा का आज बर्थडे है। उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। सोनम ने भी खास अंदाज में अपनी सासू मां को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने अपनी सास के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर मैसेज लिखा है। जो खूब वायरल हो रही है।
तस्वीरों में सोनम अपनी सासू मां के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने सासू मां के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने अपनी सासू मां के लिए खास मैसेज लिखा है- मुझे एक अद्भुत मां का आर्शीवाद मिला। निस्वार्थ, धैर्यवान, दयालु, प्रेम करने वाले और बहुत सी अन्य महान चीजें हैं जो आपको खास बनाती हैं। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली बहू हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सासू मां। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सोनम के साथ विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे दिखाई देने वाले हैं। शोमे मखीजा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।