main page

Bollywood Weekly News: सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की सुसाइड की कोशिश

Updated 19 September, 2021 01:21:39 PM

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इस हफ्ते कई बड़ी खबरें आईं। सोनू सूद पर आयकर विभाग का शिकंजा लगातार कसता हुआ नजर आ रहा है। सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा। वहीं मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश की। इसके साथ ही पति राज कुंद्रा के जल्द जेस से छूटने की कामना लेते हुए शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। शनिवार को बिग बाॅस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस सीजन की ट्राॅफी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की।

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इस हफ्ते कई बड़ी खबरें आईं। सोनू सूद पर आयकर विभाग का शिकंजा लगातार कसता हुआ नजर आ रहा है। सोनू सूद पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा। वहीं मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश की। इसके साथ ही पति राज कुंद्रा के जल्द जेस से छूटने की कामना लेते हुए शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। शनिवार को बिग बाॅस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस सीजन की ट्राॅफी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की। यहां एक नजर डालते हैं ऐसी ही पूरे हफ्ते की टॉप ट्रेंडिंग बॉलीवुड खबरों पर...
 

Bollywood Tadka

1. तमाम मुश्किलों के बीच माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते कई महीनों से चर्चा में हैं। शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जुलाई के महीने में अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार किया था। पति के जेल में जाने के बाद से शिल्पा शेट्टी भी इस केस के चलते काफी समय तक मीडिया के सामने नहीं आई थीं। लेकिन अब वह आगे बढ़ रही हैं। वहीं जीवन में आ रही तमाम मुसीबतों के चलते शिल्पा शेट्टी की भगवान के प्रति आस्था और ज्यादा बढ़ गई है। इन मुसीबतों को लाइफ से दूर करने के लिए शिल्पा शेट्टी मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची। यहां के उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में वह घोड़े पर बैठी दिख रही हैं। माता के दरबार में जाते हुए शिल्पा 'जय माता दी' के जयकारे लगा रही हैं। 

Bollywood Tadka

2. हर पल शहनाज के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं सिद्धार्थ की मां,नहीं चाहती एक्टर की यादों में खो डिप्रेशन में जाए

'बिग बॉस सीजन 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को आज ( 14 सितंबर) को 13 दिन हो गए हैं। सिद्धार्थ शुक्लाके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया। जहां एक तरफ इकलौते बेटे के जाने से परिवार सदमे में हैं। वहीं सिद्धार्थ की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज भी इस समय बुरी तरह टूट गईं हैं। से में सिद्धार्थ की मां अपना गम भूल शहनाज की पूरी देखभाल कर रही हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शहनाज की हालात को देखकर सिद्धार्थ की मां ने एक अहम फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ की मां नहीं चाहती शहनाज सिर्फ सिद्धार्थ के बारे में सोचती और बातें करती रहे और खुद डिप्रेशन में चली जाए।

 Bollywood Tadka

3. विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई

कंट्री बॉय यानी एक्टर विद्युत जामवाल बीते दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें थी कि विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली हैं। सगाई की चर्चा तब हुई जब उनकी तस्वीरें सामने आईं जिसमें वे ताजमहल के सामने खड़े होकर पोज देते देखे गए। नंदिता की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। उस वक्त दोनों ने इस पर कुछ भी नहीं कहा था। वहीं अब विद्युत जामवाल ने अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हुई थी।
Bollywood Tadka

4. मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में खुदकुशी की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने गोलियां खाई थी। बताया जा रहा है कि मनोज पाटिल ने खुदकुशी की कोशिश से पहले पुलिस के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा। इस सुसाइड नोट में मनोज ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में दाखिल हैं और उनकी हालत स्थिर है। इस नोट में उन्होंने एक्टर और इंफ्लुएंसर साहिल खान पर कई इल्जाम लगाए और अपने सुसाइड का जिम्मदार बताया। ये सुसाइड नोट ओशिवारा के पुलिस अधिकारी के नाम लिखा गया है।



5. 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद पिछले 4 दिनों से अपने घर और ऑफिस में आयकर विभाग की रेड को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इसी बीच खबर सामने आई है कि  सोनू सूद 20 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल थे। आयकर विभाग के छापों के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि उनके खिलाफ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। उन्हें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी में शामिल पाया गया है।

 

Bollywood Tadka

6. Bigg Boss OTT दिव्या अग्रवाल के सिर सजा जीत का ताज

रियालिटी विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' का 8 सितंबर को ग्रैंड फिनाले था।  ‘बिग बॉस ओटीटी’ का खिताब दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम किया। जीतने पर उन्हें शो की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपए मिले। दिव्या इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट्स थीं, जिन्होंने यह गेम बिना कनेक्शन के अकेले खेला। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया। आखिर तक 5 कंटेस्टेंट थे। जहां जहां प्रतीक सहजपाल मनी बैग लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए, वहीं राकेश बापट भी टाॅप 3 में शामिल नहीं हो सके।  टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में निशांत भट्ट ), शमिता शेट्टी  और दिव्या अग्रवाल पहुंचीं। शमिता शेट्टी सेकंड रनर अप रहीं। वहीं निशांत फर्स्ट रनरअप रहे।

Bollywood Tadka

 

7. कॉमन फ्रेंड की शादी में एक साथ पहुंचा एक्स कपल आमिर खान और किरण राव

एक्टर आमिर खान ने बीते महीने पत्नी किरण खेर संग तलाक की अनाउंसमेंट कर सबको चौका दिया था। हालांकि इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में एक्स कपल एक कॉमन दोस्त की शादी में पहुंचा है, जिसके बाद से वे खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

 

 

 

 

 


 

 

 


 

 

Content Writer: suman prajapati

sonu sood20 croretax evasionmanoj patilsuicideattemptBollywoodWeekly NewsBollywood NewsTV News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...