बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सोनू एक गंभीर एलर्जी का शिकार हो गए थे। इस एलर्जी के कारण सोनू को आईसीयू में भी रहना पड़ा। हालांकि, अब वह ठीक है और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और अपने फैंस को शुक्रिया कहा।
06 Feb, 2019 04:52 PMमुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में सोनू एक गंभीर एलर्जी का शिकार हो गए थे। इस एलर्जी के कारण सोनू को आईसीयू में भी रहना पड़ा। हालांकि, अब वह ठीक है और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और अपने फैंस को शुक्रिया कहा। सोनू ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते वक्त फैंस से उनके प्यार और फिक्र के लिए शुक्रिया कहा और साथ ही कहा कि एलर्जी को कभी-भी नजर अंदाज न करें। शोयर की गई पहली तस्वीर में सोनू की एक आंख सूजी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह हॉस्पिटल में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए दिख रहे है।
गौरतलब है कि सोनू निगम ने बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के एक रेस्टोरेंट में डिनर किया था, जिसके बाद से उन्हें एलर्जी हो गई। एंटी-एलर्जी दवाईयों से भी कोई असर होता ना देख उन्हें फौरन नानावती अस्पताल ले जाया गया। दो दिन पहले ही वो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।