main page

सेक्युलर नेताओं पर सोनू निगम का फूटा गुस्सा, लोगों को कहा-क्यों इतना दुख मना रहे हो...

Updated 15 February, 2019 05:01:27 PM

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी अटैक से पूरा देश सहम गया है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी हमलों की कड़ी शब्दों में निंदा की है। इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने-सिंगर सोनू निगम ने आतंकी हमले के बाद बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा है।

मुंबई: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी अटैक से पूरा देश सहम गया है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने भी हमलों की कड़ी शब्दों में निंदा की है। इसी बीच बॉलीवुड के जाने-माने-सिंगर सोनू निगम ने आतंकी हमले के बाद बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा है।

सोनू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा सुना है कि आप लोग काफी बवाल मचा रहे हैं, दुख जता रहे हैं क्योंकि कुछ CRPF के लोग मर गए हैं। कुछ 44 लोग थे, 44 लोग हो या 440 लोग आप क्यों इतना दुख मना रहे हैं। इसमें दुख वाली क्या बात है। आप वो करिए जो इस देश में सही है। जो सेक्युलर लोग करते हैं। इन बातों पर दुख मनाना बीजेपी, RSS, हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी संस्था पर छोड़ दीजिए। वो करिए जो सेक्युलर लोग करते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे..अफजल हम शर्मिंदा हैं। बोलिए। उन्होने कहा-अगर भारत में रहना है तो इस तरह की सेक्युलर सोच होनी चाहिए। यहां वंदे मातरम कहना गलत है। CRPF जवानों की मौत पर दुख मत मनाइए। नमस्ते भी नहीं बोलना है लाल सलाम बोलिए।

बता दें कि इस आंतकी हमले के बाद आमिर खान, सलमान खान, विक्की कौशल, जावेद अख्तर, अनुपम खेर, वरुण धवन, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन जैसे तमाम सितारों ने ट्वीट कर आतंकियों की हरकत पर तीखी आलोचना की है। 


 

: Neha

sonu nigam hindi newsbollywood starspulwama terror attackBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...