main page

मधुरिमा निगम अपने पति सोनू निगम संग दिखी एयरपोर्ट पर, शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत

Updated 12 August, 2019 07:02:12 PM

बॉलवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) ने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत की थी। प्रोफेश्नल लाइफ में सक्सेस हासिल करने वाले 46 साल के सोनू निगम को हाल ही में उनकी 32 वर्षीय पत्नी मधुरिमा निगम (Madhurima Nigam) के साथ....

बॉलवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) ने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया है। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत की थी। प्रोफेश्नल लाइफ में सक्सेस हासिल करने वाले 46 साल के सोनू निगम को हाल ही में उनकी 32 वर्षीय पत्नी मधुरिमा निगम (Madhurima Nigam) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Bollywood Tadka, सोनू निगम इमेज, सोनू निगम फोटो, सोनू निगम पिक्चर, मधुरिमा निगम इमेज,Sonu nigam Wife Pic

एयरपोर्ट पर सोनू ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे वैगी स्टाइल पैंट में बेहद कूल दिख रहे हैं। वहीं सोनू निगम की पत्नी (Sonu Nigam Wife) मधुरिमा ग्रे फुल स्लीव्स टीशर्ट के साथ डेनिम ब्लू रिप्ड जींस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। कैजुअल लुक के साथ सोनू की पत्नी लाइट मेकअप और चश्मा लगाए हुए नजर आईं। एयरपोर्ट पर कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। सोनू की पत्नी के साथ एयरपोर्ट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka, सोनू निगम इमेज, सोनू निगम फोटो, सोनू निगम पिक्चर, मधुरिमा निगम इमेज, मधुरिमा निगम फोटो, मधुरिमा निगम पिक्चर 

मधुरिमा निगम पति सोनू से है 15 साल छोटी 

बता दें कि सोनू ने साल 2002 में मधुरिमा से शादी की थी। सोनू ने मधुरिमा के साथ 7 साल अफेयर के बाद फरवरी में शादी की। मधुरिमा निगम सोनू निगम से 15 साल छोटी थीं। सोनू की मधुर‍िमा से मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई जहां वह उन्‍हें अपना द‍िल दे बैठे थे। 

Bollywood Tadka, सोनू निगम इमेज, सोनू निगम फोटो, सोनू निगम पिक्चर, मधुरिमा निगम इमेज, मधुरिमा निगम फोटो, मधुरिमा निगम पिक्चर 

पत्नी मधुरिमा निगम संग बचाया था सोनू ने रिश्ता  

बता दें कि जहां सोनू की प्रोफेश्नल लाइफ सक्सेसफुल रही वहीं अपनी पर्सनल लाइफ में वो उतार चढ़ाव का सामना कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक एक वक्त ऐसा भी आया जब सोनू निगम के पारिवारिक जीवन में अनबन इतनी बढ़ गई थी कि उनकी शादी टूटने तक के कगार पर पहुंच गई। उस वक्त अपने पारिवारिक रिश्ते को बचाने के लिए सोनू ने एक ऐसा काम किया जो काबिले तारीफ है।

Bollywood Tadka, सोनू निगम इमेज, सोनू निगम फोटो, सोनू निगम पिक्चर, मधुरिमा निगम इमेज, मधुरिमा निगम फोटो, मधुरिमा निगम पिक्चर 

सोनू ने खुद इसके बारे में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया था कि जब पारिवारिक जीवन में उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट होने लगी उस वक्त वो अध्यात्म की तरफ मुड़ गए। अध्यात्म ने उनके जीवन में काफी बदलाव लाया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते में आई दरार को भी 
खत्म कर लिया।

Bollywood Tadka, सोनू निगम इमेज, सोनू निगम फोटो, सोनू निगम पिक्चर, मधुरिमा निगम इमेज, मधुरिमा निगम फोटो, मधुरिमा निगम पिक्चर 

 

: Neha

sonu nigamMadhurima NigamMadhurima Niagm Latest picturesSonu Nigam Wifemadhurima Nigam Images/Photos

loading...