main page

बिहार की लड़की ने सोनू सूद को दिया शादी का न्यौता, एक्टर ने खींची वहां जाने की तैयारी!

Updated 18 November, 2020 01:55:42 PM

एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आए हैं। एक्टर लाखों लोगों की जिदंगी में खुशियां ला चुके हैं और उनकी जिदंगी बदल चुकें हैं। जिसके कारण लोग सोनू सूद को मसीहा मानने लगे हैं। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में बिहार की एक लड़की ने ट्वीट कर सोनू को शादी का निमंत्रण भेजा है।

मुंबई. एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आए हैं। एक्टर लाखों लोगों की जिदंगी में खुशियां ला चुके हैं और उनकी जिदंगी बदल चुकें हैं। जिसके कारण लोग सोनू सूद को मसीहा मानने लगे हैं। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में बिहार की एक लड़की ने ट्वीट कर सोनू को शादी का निमंत्रण भेजा है। 

Bollywood Tadka
बिहार की लड़की नेहा ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भेज कर सोनू को शादी का निमंत्रण दिया है। नेहा ने लिखा- 'माफी चाहूंगी सर, उत्साह में मैं आपका नाम लिखना भूल गई थी। शादी में आपके आने से मैं दुनिया की भाग्यशाली लड़की बन जाऊंगी। मैं आपका इंतजार करूंगी'। सोनू ने नेहा के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। साथ ही मजेदार अंदाज में लड़की के ट्वीट का जवाब दिया है। एक्टर ने लिखा- 'चलो बिहार की शादी देखते हैं।' फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें सोनू के नेक कामों की वजह से लाखों लोग उन्हें प्यार और दुआएं दे रहे हैं। काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

sonu soodacceptmarriageinvitationbihar girlBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...