main page

सोनू सूद का अगला प्रयास- नहीं छूटेगी किसी बच्चे की ऑनलाइन क्लास

Updated 10 January, 2021 04:18:08 PM

एक्टर सोनू सूद लगातार अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू के इन नेक कामों ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोनू को मसीहा समझने लगे हैं। अब सोनू ऑनलाइक क्लासेज अटेंड कर रहे बच्चों की मदद करेंगे।

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू के इन नेक कामों ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोनू को मसीहा समझने लगे हैं। अब सोनू ऑनलाइक क्लासेज अटेंड कर रहे बच्चों की मदद करेंगे।

Bollywood Tadka


सोनू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ऑनलाइक क्लासेज अटेंड कर रहे बच्चों की मदद का ऐलान किया है। जिस पर लिखा है- 'मेरे देश के किसी भी जरूरतमंद बच्चे की ऑनलाइन क्लास अब नहीं छूटेगी। जल्द आ रहा है मेरा अगला प्रयास।' सोनू ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे है और एक्टर के इस प्रयास की तारीफ कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म सोनू के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इसके अलावा सोनू को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

sonu soodannouncednextmissionchildrenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...