''गरीबों के मसीहा'' कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्मों में अपने काम से ज्यादा अब अपनी नेकी को लेकर चर्चा में रहने लगे हैं। कोरोना काल की शुरूआत से सोनू ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। वहीं एक्टर भी सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
25 Jul, 2021 10:59 AMबॉलीवुड तड़का टीम. 'गरीबों के मसीहा' कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्मों में अपने काम से ज्यादा अब अपनी नेकी को लेकर चर्चा में रहने लगे हैं। कोरोना काल की शुरूआत से सोनू ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। वहीं एक्टर भी सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सोनू सूद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक्टर को देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। वह एक घास से लदे साइकिल को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक दूधवाला बैठा हुआ है। वीडियो में एक्टर कहते हैं, ये हैं हमारे साथ कमल कुमार जी, जो सुबह सुबह अपने भैंसो के लिए घास लेकर जा रहे हैं। अभी 9-10 बज गए हैं, इतनी लेट पट्ठे लेकर जाओगे तो भैंसे भूखी नहीं रह जाएंगी आपकी? इस पर दूधवाला कहता है कि हम सुबह पट्ठे डालकर आए थे। ऐसे ही सोनू सूद दूधवाले संग मजेदार बातें करते साइकिल चलाने में मस्त हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। लोगों इस पर कमेंट कर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएंं दे रहे हैं।
बता दें, सोनू सूद बीते दिनों मोगे आए हुए थे। वह मोगे बस हासदे में घायल हुए पीड़ितों से मिलने अस्पातल पहुंचे थे और उनकी आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया था।