main page

सोनू सूद ने तिरंगा लहराकर सेलिब्रेट किया अपना 49वां बर्थडे, फैंस को अपने हाथों से खिलाया केक, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Updated 31 July, 2022 04:19:48 PM

लोगों के मसीहा यानी एक्टर सोनू सूद हमेशा फैंस के दिलों में राज करते हैं। वह अपने काम और बड़प्पन से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। इसी बीच एक बार फिर सोनू सूद ने अपने दिलदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, बीते शनिवार एक्टर ने अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने खास दिन को एक्टर ने अपनी फैमिली संग किसी रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट करने की बजाए इसे फैंस के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. लोगों के मसीहा यानी एक्टर सोनू सूद हमेशा फैंस के दिलों में राज करते हैं। वह अपने काम और बड़प्पन से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। इसी बीच एक बार फिर सोनू सूद ने अपने दिलदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, बीते शनिवार एक्टर ने अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अपने खास दिन को एक्टर ने अपनी फैमिली संग किसी रेस्टोरेंट में सेलिब्रेट करने की बजाए इसे फैंस के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


सोनू सूद के बर्थडे पर फैंस उनके लिए केक लेकर पहुंचे, जिसे एक्टर ने खुशी-खुशी काटा।

Bollywood Tadka

 

इसे काटने के बाद एक्टर ने अपने हाथों से फैंस को केक खिलाया। इतना ही नहीं इस दौरान सोनू ने फैंस के साथ मिलकर तिरंगे के साथ फोटोज भी खिंचवाई।

Bollywood Tadka

 

फैंस ने भी रियल हीरो के साथ खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं, जो इंटरनेट पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bollywood Tadka


जग जाहिर है कि कोरोना काल और लॉकडाउन में सोनू सूद ने लोगों की जिस तरह दिल खोलकर मदद की, लोगों ने उन्हें अपना मसीहा मान लिया।

Bollywood Tadka

 

एक्टर ने कोरोना काल में गरीबों के खाने, बच्चों की पढ़ाई से लेकर पीड़ितों के इलाज तक की मदद की। यही वजह है कि आज उन्हें रियल लाइफ हीरों भी कहा जाता है।

 

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Sonu SoodcelebratedbirthdayfansBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...