main page

म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आएंगे सोनू सूद, सेना के जवानों को समर्पित है सॉन्ग

Updated 12 January, 2021 01:31:07 PM

एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से तो लोगों के लिए मसीहा बने ही हुए हैं। अब सोनू फैंस के लिए एक और सौगात लेकर आ रहे हैं। सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से तो लोगों के लिए मसीहा बने ही हुए हैं। अब सोनू फैंस के लिए एक और सौगात लेकर आ रहे हैं। सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka
सोनू म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आने वाले हैं। ये गाना सेना के जवानों को समर्पित है। सोनू ने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब मैंने इस गीत के विचार को सुना तो मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा। 'पागल नहीं होना' गीत सेना के सभी जवानों और उनकी प्रेमिका और पत्नियों के लिए बनाया गया है। इस गीत के बोल आपके दिल को छू लेंगे और सुनंदा शर्मा ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से गाया भी है।' फैंस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से इस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। सोनू का यह म्यूजिक वीडियो 15 जनवरी को रिलीज हो रहा है।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर को फिल्म 'किसान' के लिए भी साइन किया गया है। इसमें एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

Sonu SoodcomingmusicvideoPagal Nahi HonaSunanda SharmaBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity News

loading...