एक्टर सोनू सूद किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी स्टंट करते रहते हैं। हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर एस्कलेटर के ऊपर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
05 Oct, 2021 11:31 AMमुंबई. एक्टर सोनू सूद किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी स्टंट करते रहते हैं। हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर एस्कलेटर के ऊपर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सोनू ब्लैक हुडी और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। फेस मास्क और शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सोनू एस्कलेटर के ऊपर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनू ने एस्कलेटर के दोनों तरफ की हैंड रेल पर अपने हाथों को रखकर पूरी बॉडी को हवा में लिफ्ट किया हुआ है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे।