main page

सोनू सूद ने पंजाब में जरूरतमंद लोगों को बांटे ई-रिक्शा, एक्टर की बहन भी कर रही है इस नेक काम में मदद

Updated 15 February, 2021 12:30:47 PM

एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए है। सोनू ने अपने नेक कामों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। सोनू अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं। अब एक्टर ने ई रिक्शा बांटने का फैसला लिया है।

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए है। सोनू ने अपने नेक कामों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। सोनू अब तक लाखों लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं। अब एक्टर ने ई रिक्शा बांटने का फैसला लिया है। 

Bollywood Tadka
सोनू ने इस नेक काम की शुरूआत अपनी जन्मभूमि पंजाब के मोगा से की। एक्टर ने इस से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें ई रिक्शा पाने वाले जरूरतमंद लोग सोनू का का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा- 'ये मेरी यात्रा को खास बनाती है।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और सोनू के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें सोनू उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और कई राज्यों में ई-रिक्शा बांटेगें। इसकी शुरूआत उन्होंने मोगा से की है। एक्टर का मकसद बेरोजगारी को खत्म करना है। सोनू के इन नेक कामों में उनकी बहन मालविका सच्चर भी पूरी मदद कर रही है। इसका प्रेरणा उन्हें अपने भाई से ही मिली है।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सोनू को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonu sooddistributese-rickshawspoor peoplepunjabBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...