main page

देहरादून की प्रेग्नेंट महिला के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद, ट्वीट देख जल्द उपलब्ध करवाया ऑक्सीजन बेड

Updated 04 May, 2021 03:33:02 PM

साल 2020 में प्रवासी मजूदरों का मसीहा बन उभरे एक्टर सोनू सूद अब रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी वह लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ट्विटर पर हर पीड़ित परिवार की गुहार सुन रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद देहरादून की एक प्रेग्नेंट महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। दरअसल, महिला ने ट्वीट कर सोनू सूद से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। इसके कुछ देर बाद ही सोनू सूद ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था की।

मुंबई: साल 2020 में प्रवासी मजूदरों का मसीहा बन उभरे एक्टर सोनू सूद अब रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में भी वह लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ट्विटर पर हर पीड़ित परिवार की गुहार सुन रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद देहरादून की एक प्रेग्नेंट महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। दरअसल, महिला ने ट्वीट कर सोनू सूद से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। इसके कुछ देर बाद ही सोनू सूद ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था की। 

Bollywood Tadka

यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी। व्यक्ति में ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद आवश्यकता है। सोनू ने बीते साल कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी। 

Bollywood Tadka

इससे पहले सोनू सूद ने झांसी के कोविड से जूझ रहे शख्स को हैदराबाद में एयरलिफ्ट करवाया था। इसके अलावा भी सोनू सूद कई लोगों को ऑक्सीजन, बेड, दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद ने सरकार से कोविड में अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का भी ऐलान किया है। सोनू सूद के इस बात का समर्थन देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने भी किया। 
 

Content Writer: Smita Sharma

sonu soodhelpdehradunpregnant womenoxygengynecologistBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...