main page

सोनू सूद ने निभाया वादा, झारखंड की लड़कियों को मिली नौकरी बदली जिदंगी

Updated 09 November, 2020 12:08:00 PM

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरमंद लोगों के लिए फरिश्ता बने हुए हैं। सोनू के नेक कामों का सिलसिला लगातार जारी है। सोनू हर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया था। अब जरूरतमंद को नौकरी दिला रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरमंद लोगों के लिए फरिश्ता बने हुए हैं। सोनू के नेक कामों का सिलसिला लगातार जारी है। सोनू हर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया था। अब जरूरतमंद को नौकरी दिला रहे हैं। 

Bollywood Tadka
सोनू की वजह से झारखंड की कई लड़कियों की जिंदगी हमेशा के लिए  बदल गई है। लॉकडाउन के कारण इन लड़कियों की नौकरी चली गई थी। सभी घर पर रहने के लिए मजबूर हो गई थी। उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी थी। सोनू ने 5 अक्तूबर को इन लड़कियों से नौकरी दिलाने का दावा किया था। सोनू ने ट्वीट कर कहा था-धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी, यह मेरा वादा है। अब सोनू ने किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़कियां सोनू का धन्यवाद कर रही है और बता रही हैं कि सोनू की वजह से उन्हें काम मिल गया है और उनकी जिदंगी में दोबारा खुशियां आ गई हैं। एक्टर ने इस वीडियो का जवाब देते हुए लिखा-वादा किया है निभाना तो पड़ेगा। फैंस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें सोनू को पूरा भरोसा है कि एक दिन इस देश में हर हिंदुस्तानी के पास एक सम्मानजनक नौकरी होगी, सभी खुशहाल जिंदगी जी पाएंगे। सोनू नेक कामों में लगातार लगे हुए हैं। सोनू कई लोगों की जिदंगी में खुशियां ला चुके हैं। काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

sonu soodhelpgirlsgetjobvideoviralsocial mediaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...