main page

पानी के लिए तरसे गांव के लोग, सोनू सूद ने हैंडपंप लगवा कर बुझाई प्यास

Updated 25 February, 2021 05:28:03 PM

एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन से अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक सोनू लाखों लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं। हाल ही में एक शख्स ने गुहार लगाई है। जिनके गांव में पानी की समस्या है। उनकी मदद के लिए अब सोनू ने अपना हाथ बढ़ाया है।

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन से अपने नेक कामों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक सोनू लाखों लोगों की जिंदगी बदल चुके हैं। हाल ही में एक शख्स ने गुहार लगाई है। जिनके गांव में पानी की समस्या है। उनकी मदद के लिए अब सोनू ने अपना हाथ बढ़ाया है।

Bollywood Tadka
जितेन्द्र यादव नाम के शख्स ने इस मुसीबत से जूझ रहे लोगों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पानी की बहुत समस्या है। इन गरीबों की भी सुन लो जो पन्नी बीनकर अपना गुजारा कर रहे हैं। पानी को तरस रहे हैं न लाइट की सुविधा है। इनकी मदद करें। इस ट्वीट का जबाव देते हुए सोनू ने हैंडपंप लगवाते हुए का वीडियो शेयर कर लिखा- "पानी की कमी अब से खत्म। आपके गांव में कुछ हैंडपंप लगवा रहा हूं। कभी आया तो पानी ज़रूर पिला देना।" फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें सोनू ने गांव में हैंडपंप लगवाने का काम शुरू करवा दिया है। लोगों की पानी की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा सोनू को फिल्म किसान के लिए भी साइन किया गया है। ई निवास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Sonu Soodinstalledhand pumpspeoplevillageBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...