main page

प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए एक्टर सोनू सूद ने की पहल, सरकार से अनुमति लेकर किया लोगों को विदा

Updated 11 May, 2020 07:04:33 PM

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने घरों में वापस जाने के लिए बेबस हैं। देश के कई राज्यों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। ऐसे में सरकार इन्हें घर पहुंचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसे लोगो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फंसे लोगों को घर पहुंचाने वाले स्टार्स में एक्टर सोनू सूद का नाम पहले नंबर पर है। ऐसा करने वाले वो पहले एक्टर है।

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने घरों में वापस जाने के लिए बेबस हैं। देश के कई राज्यों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। ऐसे में सरकार इन्हें घर पहुंचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है और बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसे लोगो की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फंसे लोगों को घर पहुंचाने वाले स्टार्स में एक्टर सोनू सूद का नाम पहले नंबर पर है। ऐसा करने वाले वो पहले एक्टर है। 

Bollywood Tadka

फिल्म स्टार सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्‍होंने बस सेवाओं की व्‍यवस्‍था की है जो प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद करेगी।

Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें एक्टर ने यह सब करने के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिशन ली है। परमिशन लेने के बाद उन्होंने लोगों की यात्रा के लिए खाने का भी इंतजाम किया है। सोमवार को लोगों को घर पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए दस बसें रवाना हुईं। सोनू ने खुद वहां पहुंचकर लोगों को विदा किया।

Bollywood Tadka
उनका कहना है कि ''इस समय पूरे देश वैश्विक महामारी का सामना कर रहा है, ऐसे में हर व्यक्ति को अपने फैमिली के साथ रहना जरूरी है। मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकार से इन प्रवासियों को लगभग दस बसों में घर पहुंचने में मदद करने के लिए अनुमति ली। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई शुरू करने में बहुत मदद की और कर्नाटक सरकार ने प्रवासियों का स्वागत किया।''

Bollywood Tadka
सोनू ने आगे कहा, 'मैं छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता का सड़कों पर घूमके देख बहुत भावुक हुआ। मैं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरे राज्यों के लिए भी ऐसा करूंगा।'
इससे पहले एक्टर पंजाब के डॉक्टर्स को 1500 पीपीई किट्स डोनेट कर चुके हैं। इससे पहले सोनू ने मुंबई स्थित अपना होटल भी मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए दिया था। 


 

Edited By: suman prajapati

Sonu SoodorganisedbusesmigrantsMumbaiNewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...