main page

शहीदी दिवस पर सोनू सूद ने शेयर की भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरता को दर्शाती तस्वीरें, लिखा- आप हमेशा मेरे दिल में..

Updated 23 March, 2022 05:55:00 PM

1931 में आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 23 मार्च के पूरे देश भर में शहीदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर पूरा देश वीर सपूतो को नमन कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देश के असली हीरोज को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 1931 में आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 23 मार्च के पूरे देश भर में शहीदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर पूरा देश वीर सपूतो को नमन कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देश के असली हीरोज को श्रद्धांजलि दी है।

Bollywood Tadka

 

शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रांतिकारी नेता के रूप में अपनी 'शहीद-ए-आज़म' फिल्म से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

 

इन तस्वीरों में सोनू सूद शहीद भगत सिंह की वीरता को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सोनू सूद भगत सिंह के स्मार्ट लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

दूसरी तस्वीर गंभीर पलों की याद दिला रही है जब तीनों वीरों को अंग्रेजों ने फांसी के फंदे पर लटका दिया था। वहीं सोनू सूद की बाकी की तस्वीरें भी भगत सिंह की वीरता की याद दिला रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, “आज शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। बड़े पर्दे पर उनका किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी, जिसने शहीद-ए-आजम के साथ फिल्मों में मेरी शुरुआत की। जैसा कि कहा जाता है कि सबसे पहली चीज हमेशा सबसे खास होती है और वो आपके जीवन में हमेशा के लिए छाप छोड़ देती है। शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाने की ये अनमोल यादें उनकी सीख के साथ हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे. जय हिंद।' 

 

बता दें, सोनू सूद ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद-ए-आज़म' में भगत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म सरदार भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। 


  

Content Writer: suman prajapati

Sonu SoodtributeBhagat SinghRajguruSukhdevMartyrs DayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...