main page

सोनू सूद ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, प्रभावित इलाकों में भेजेंगे राहत पैकेज

Updated 06 August, 2021 03:23:15 PM

एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। एक्टर ने बीते साल प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। तब से लेकर अब तक सोनू के नेक कामों का सिलसिला जारी है। सोनू अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के मसीहा बन गए हैं। इन दिनों मानसून चल रहा है। कई जगह पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। महाराष्ट्र के की जिलों में बाढ़ आई हुई है। इन जगहों पर कई लोग फंसे हुए हैं। उनके पास बुनियादी जरूरतें नहीं हैं। सोनू सूद इन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर इन ल

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। एक्टर ने बीते साल प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। तब से लेकर अब तक सोनू के नेक कामों का सिलसिला जारी है। सोनू अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के मसीहा बन गए हैं। इन दिनों मानसून चल रहा है। कई जगह पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। महाराष्ट्र के की जिलों में बाढ़ आई हुई है। इन जगहों पर कई लोग फंसे हुए हैं। उनके पास बुनियादी जरूरतें नहीं हैं। सोनू सूद इन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर इन लोगों के लिए राहत पैकेज भेजने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka
सोनू ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ये गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और ये सभी प्रमुख राजमार्गों से 20-30 किलोमीटर दूर हैं। इसलिए राहत सामग्री वहां नहीं पहुंची है। इन गांवों के सरपंचों से हम पहले ही बात कर चुके हैं। बकेट, गिलास, बर्तन, चटाई, कपड़े और यहां तक कि खाने-पीने का सामान जैसी बुनियादी जरूरतें सभी भेजी जा रही हैं। मेरी टीम व्यक्तिगत रूप से परिवारों को देने के लिए वहां मौजूद रहेगी। कुछ ट्रक कल पहुंचेंगे और कुछ एक दिन बाद पहुंचेंगे।

Bollywood Tadka
सोनू ने आगे कहा- राजमार्गों के आस-पास के स्थानों पर काफी राहत सामग्री पहले ही पहुंच चुकी है, लेकिन अंदरूनी गांवों को अभी भी उचित जरूरत की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। हम अंदरूनी गांवों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे है। क्षेत्रपाल, रुद्राणी, दोंडाशी व अन्य कई गांवों को राहत सामग्री मिलेगी। पूरे क्षेत्र के 1000 से अधिक घरों को ये राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और राहत सामग्री के साथ दूसरा ट्रक 4 दिनों में गांवों तक पहुंच जाएगा।

Bollywood Tadka
इसके अलावा सोनू ने कहा- हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक पर्याप्त राहत सामग्री पहुंचना है ताकि प्राकृतिक आपदा का सामना करने के बाद एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें। आइए हम भी कोशिश करें और इन जरूरतमंद लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करें। काम की बात करें तो हाल ही में सोनू का गाना 'साथ क्या निभाओगे' रिलीज होने वाला है। इस गाने में सोनू के साथ निधि अग्रवाल नजर आएंगी। 

Content Writer: Parminder Kaur

sonu soodreadysendrationfloodhitcitiesmaharastraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...