बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए थे। हाल ही में एक्टर अपने एक कार्टून को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोनू ने एक कार्टून शेयर किया था। जो प्रवासियों की मौत पर बनाया हुआ है।
18 Sep, 2020 05:55 PMमुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए थे। हाल ही में एक्टर अपने एक कार्टून को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोनू ने एक कार्टून शेयर किया था। जो प्रवासियों की मौत पर बनाया हुआ है। जिसे कई यूजर्स ने एंटी मोदी करार दिया। इस पोस्ट में एक आदमी सोनू सूद से लॉकडाउन में हुई प्रवासियों की मौत के बारे में पूछ रहा है, वहीं सोनू के हाथ में एक कार्ड है, जिसमें लिखा है- सॉरी सर, मैं उन्हें बचाने में व्यस्त था।
इस ट्वीट को शेयर करते हुए सोनू ने कार्टूनिस्ट की तारीफ में लिखा था - आप बहुत कमाल के हैं भाई। हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो गया था। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि बॉलीवुड में ऐसा कोई नहीं है जिसके दो चेहरे न हों।