''लोगों के मसीहा'' सोनू सूद ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बस सेवाओं की व्यवस्था से लेकर पीड़ितो के इलाज, छात्रों की पढ़ाई में मदद तक, उन्होंने हर संभव मदद की। वहीं अब सोनू सूद ने एक और पहल की है। इस बार सोनू अपनी बहन के साथ अपने होमटाउन के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। भाई-बहन की जोड़ी मंगलवार (आज) स्कूल की छात्राओं और समाजसेवियों को 1000 साइकिल बांटेगी।
04 Jan, 2022 02:22 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. 'लोगों के मसीहा' सोनू सूद ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बस सेवाओं की व्यवस्था से लेकर पीड़ितो के इलाज, छात्रों की पढ़ाई में मदद तक, उन्होंने हर संभव मदद की। वहीं अब सोनू सूद ने एक और पहल की है। इस बार सोनू अपनी बहन के साथ अपने होमटाउन के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। भाई-बहन की जोड़ी मंगलवार (आज) स्कूल की छात्राओं और समाजसेवियों को 1000 साइकिल बांटेगी।
मोगा के आसपास के लगभग 40-45 गांवों के लगभग स्टूडेंट्स सोनू सूद के इस अभियान का लाभ उठाएंगे। इस पहल के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा- "स्कूल और घर के बीच की दूरी वास्तव में लंबी है, जिससे स्टूडेंट्स को ठंड में कक्षाओं में भाग लेना मुश्किल हो जाता है। समस्या को रोकने में उनकी मदद करने के लिए, हमारा उद्देश्य क्लास से योग्य छात्राओं को प्रदान करना है। 8वीं से 12वीं तक की क्लास से लेकर हम अपने अभियान के साथ ये साइकिल समाजसेवियों को भी देंगे।'
बता दें, सोनू सूद की बहन मालविका सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ काम कर रही हैं। इन दिनों उनके राजनीति में आने के भी फुल चर्चे हैं। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान नहीं किया है।
वर्कफ्रंट पर, सोनू सूद एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में दिखाई देंगे। ओमीक्रोन के प्रकोप के कारण फिल्म को स्थगित कर दिया गया है।