बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दिलचस्प क्लैश देखने को मिलेगा क्योंकि एक बायोपिक दूसरी बायोपिक का सामना करने आ रही है। संजय दत्त की बायोपिक संजू तो ....
13 Jul, 2018 02:10 AMजालंधरः बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दिलचस्प क्लैश देखने को मिलेगा क्योंकि एक बायोपिक दूसरी बायोपिक का सामना करने आ रही है। संजय दत्त की बायोपिक संजू तो शानदार कलेक्शन कर ही रही है, अब इसे चुनौती देने दिलजीत सिंह पर्दे पर सूरमा बन कर आ रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो कहानी शुरू होती है सन् 1994 के शाहाबाद से, जिसे देश की हॉकी की राजधानी माना जाता था। यह एक छोटा सा कस्बा है, जहां ज्यादातर लोगों का बस यही सपना है कि वह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनें। लगभग सभी बच्चे, चाहे वह लड़की हो या लड़का इसी सपने को पाने की दौड़ में शामिल हैं।
युवा संदीप सिंह (दिलजीत दोसांझ) भी इन्हीं लोगों में से एक है, लेकिन स्ट्रिक्ट कोच के कारण उनकी हिम्मत जवाब दे जाती है और वह हॉकी से पल्ला झाड़ लेते हैं। टीनेज तक उनकी जिंदगी से हॉकी गायब रहता है, लेकिन फिर उनके जीवन में हरप्रीत (तापसी पन्नू) की एंट्री होती है, जिससे संदीप को प्यार हो जाता है। हरप्रीत फिर से संदीप में हॉकी के लिए जज्बा पैदा करती है और उसे आगे बढ़ते रहने और खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है। इससे एक बार फिर हॉकी प्लेयर बनना संदीप के लिए जीवन का मकसद बन जाता है।
लेखक-निर्देशक शाद अली ने फिल्म के फर्स्ट हाफ में संदीप सिंह के हॉकी प्लेयर बनने की कहानी को दिखाया है, हालांकि, उन्होंने इसमें कस्बे के छोटे-छोटे लम्हों और लीड पेयर के रोमांस को जोड़कर कहानी को बोझिल नहीं होने दिया।
बता दें कि सूरमा दरअसल हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक है जिसमें पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल कर रहे हैं। वैसे दिलजीत को हम एक हिंदी फिल्म में देख चुके हैं। ये थी उड़ता पंजाब जिसमें वह करीना कपूर के साथ दिखे थे।