main page

1000 घंटे में बना सोफी टर्नर का वेडिंग गाउन, फिर भी देवरानी प्रियंका को नहीं दे पाईं मात

Updated 09 July, 2019 11:05:59 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठ जो जोनस ने हाल ही में एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ फ्रांस के खूबसूरत Chateau de Torreau किले में शादी रचाई थी। शादी में प्रियंका की जेठानी ने व्हाइट कलर का रॉयल गाउन पहना था। हाल ही में अब इस गाउन की डीटेल सामने आई है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठ जो जोनस ने हाल ही में एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ फ्रांस के खूबसूरत Chateau de Torreau किले में शादी रचाई थी। शादी में प्रियंका की जेठानी ने व्हाइट कलर का रॉयल गाउन पहना था। हाल ही में अब इस गाउन की डीटेल सामने आई है। इस डिटेल से पता चलता है कि सोफी के गाउन को लुइस विटन के वुमेन्स कलेक्शन में आर्टिस्टिक डायरेक्टर निकोलस गेस्क्विएर ने डिजाइन किया था।

Bollywood Tadka,जो जोनस इमेज,जो जोनस फोटो,जो जोनस पिक्चर,सोफी टर्नर इमेज,सोफी टर्नर फोटो,सोफी टर्नर पिक्चर,

जानकर हैरानी होगी कि सोफी के इस गाउन को डिजाइन करने में निकॉल्स ने 10 से ज्यादा एम्बॉयडर्स की मदद ली थी। तब जाकर कड़ी मेहनत के बाद सोफी का फूलों, सिल्क गेजर और सैटिन सिल्क का बना ये गाउन तैयार हो पाया था। 

Bollywood Tadka,सोफी टर्नर इमेज,सोफी टर्नर फोटो,सोफी टर्नर पिक्चर,

वुमन वियर डैली की रिपोर्ट के मुताबिक सोफी के इस गाउन को बनाने में करीब 1050 घंटे तक मेहनत की गई थी। सोफी की ड्रेस की बात है तो इसमें 14 मीटर का ट्यूल है जिसे डिजिटली डिजाइन्ड एक पैटर्न से ढका गया है। इस पैटर्न में 6 लाख पचास हजार से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। इसके साथ ही सोफी टर्नर के लोअर पार्ट पैनल में 50,400 क्रिस्टल बीड्स और 50,400 वाइट बीड्स लगे। उन्होंने जो वेल पहना था इसे बनाने में पूरे 48 घंटे का वक्त लगा था। सोफी के गाउन के लोअर पार्ट पैनल में 50,400 क्रिस्टल बीड्स और 50,400 व्हाइट बीड्स लगे हैं। सोफी ने जो वेल पहना था सिर्फ उसे बनाने में 48 घंटे का वक्त लगा था। जहां तक ड्रेस के हेम की बात है तो इसे नेचुरल और असंतुलित फील देने के लिए हाथों से डिजाइन किया गया है

Bollywood Tadka,सोफी टर्नर इमेज,सोफी टर्नर फोटो,सोफी टर्नर पिक्चर, प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका फोटो,प्रियंका चोपड़ा इमेज,

प्रियंका के गाउन ने्म लगा था ज्यादा टाइम

हालांकि यह प्रियंका चोपड़ा के गाउन बनने में लगे टाइम पीरियड से कम था। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में जो क्रिश्चियन वेडिंग गाउन पहना था उसे बनाने में पूरे 1826 घंटे का लंबा वक्त लगा था। यहां तक कि उनकी ड्रेस में दुनिया का सबसे लंबा वेल इस्तेमाल किया गया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sophie Turner via her instagram story 💓

A post shared by FAN ACCOUNT - LAURA (@bestofsophieturner) on Jul 6, 2019 at 3:50am PDT

 

बता दें कि सोफी और जो इन दिनों हनीमून पर हैं। हाल ही में सोफी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि इस वक्त वो अपने फोन को ज्यादा नहीं देख रही हैं। यही नहीं गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी इस दौरान वो अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम के बारे में बात करती नजर आई थीं। 

: Smita Sharma

sophie turnerweddinggown1000 hourspriyanka chopraHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...