बॉलीवुड एक्टर सौमित्र चटर्जी की हाल ठीक न होने के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नही है। सांस की समस्या होने पर बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय कर चुके चटर्जी को दादासाहेब फाल्के पुर
14 Aug, 2019 10:05 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर सौमित्र चटर्जी की हाल ठीक न होने के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नही है। सांस की समस्या होने पर बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय कर चुके चटर्जी को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके सौमित्र को फ्रांसीसी सरकार 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित कर चुकी है।
आज तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सांस संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।"