main page

3 महीने के बेटे के साथ नजर आईं एक्टर गोविंदा की भांजी, फिल्ममेकर से की थी शादी

Updated 06 December, 2017 05:04:39 PM

टीवी सीरियल ''नव्या: नई धड़कन नए सवाल'' की फेम एक्ट्रैस और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ एक बेटे की मां बन चुकी हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने बेटे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मुंबई: टीवी सीरियल 'नव्या: नई धड़कन नए सवाल' की फेम एक्ट्रैस और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ एक बेटे की मां बन चुकी हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने बेटे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

जिसमें वे 3 महीने के बेबी ब्वॉय के साथ पोज देतीं नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पति अरुण के साथ भी बेटे के भी फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद क्यूट लग रहें हैं। 

Bollywood Tadka

सौम्या ने इसी साल USA में 15 जनवरी 2017 को अरुण कपूर से सीक्रेट मैरिज की थी।सौम्या शादी के बारे में टीवी इंडस्ट्री के किसी सेलेब को जानकारी नहीं थी। इस प्राइवेट सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स की शामिल हुए थे। अरुण एक NRI और यूके बेस्ड फिल्म मेकर हैं। दोनों ने लंबे टाइम डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था। 2016 में इस कपल का रोका हुआ था जिसके बाद जनवरी में इन्होंने शादी कर ली थी।

Bollywood Tadka

बता दें कि सौम्या ने 2011 में 'नव्या: नई धड़कन नई सवाल' टीवी शो से डेब्यू किया था। बाद में वे इन शोज में नजर आईं। वे 'वी द सीरियल'(2012), 'दिल की नजर से खूबसूरत'(2013), 'ये है आशिकी'(2013), 'एमटीवी वेब्ड'(2013), 'चक्रवर्ती अशोका सम्राट'(2016) जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

soumya sethgovindaNieceson pictures

loading...