main page

नहीं रही साउथ एक्टर भरत कल्याण की पत्नी: लंबे समय से कोमा में थी 43 की प्रियदर्शिनी,खाने में बदलाव के कारण हुई मौत

Updated 01 November, 2022 07:57:35 AM

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर साउथ  इंडस्ट्री आए दिन हर जगह से बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। इंडस्ट्री को किसकी नजर लग गई है कि एक के बाद एक मौतें हो रही हैं। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। खबर है कि एक्टर भरत कल्याण की पत्नी प्रियदर्शिनी का निधन हो गया है।

मुंबई: बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर साउथ  इंडस्ट्री आए दिन हर जगह से बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। इंडस्ट्री को किसकी नजर लग गई है कि एक के बाद एक मौतें हो रही हैं। हाल ही में साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है। खबर है कि एक्टर भरत कल्याण की पत्नी प्रियदर्शिनी का निधन हो गया है।

Bollywood Tadka

43 साल की प्रियदर्शिनी ने सोमवार की सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। वह कुछ हफ्तों से कोमा में थी।  ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले उन्होंने पैलियो डाइट की कोशिश की और खाने की आदतों में अचानक बदलाव के कारण उनके ब्लड शुगर में भारी वृद्धि हुई जो उनके मौत का कारण बताया जा रहा है।

Bollywood Tadka

तीन महीने पहले जब उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब प्रियदर्शिनी की हालत गंभीर थी। बाद में वह कोमा में चली गईं और फिर कभी होश में नहीं आईं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Bollywood Tadka

साउथ एक्टर भरत कल्याण दिवंगत फेमस कन्नड़, तेलुगु, तमिल एक्टर कल्याण कुमार के बेटे हैं। हालांकि उन्होंने सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की लेकिन वे एक टेलीविजन एक्टर के रूप में बहुत फेमस हो गए। उनके सीरियल्स में अपूर्व रागंगल, वंशम और 'जमीला' शामिल हैं, जो फिलहाल कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

Content Writer: Smita Sharma

South ActorBharath KalyanWifePriyadarshiniPasses AwayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...