main page

साउथ एक्टर शिवराम का निधन, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Updated 05 December, 2021 09:51:14 AM

साउथ एक्टर शिवराम का शनिवार को 83 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर 30 नवंबर को अपने घर में पूजा करते समय गिर गए थे, जिसके बाद शिवराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर की बढ़ती उम्र को देखते हुए डॉक्टर उनकी सर्जरी नहीं कर सके। इसके बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

मुंबई. साउथ एक्टर शिवराम का शनिवार को 83 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर 30 नवंबर को अपने घर में पूजा करते समय गिर गए थे, जिसके बाद शिवराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर की बढ़ती उम्र को देखते हुए डॉक्टर उनकी सर्जरी नहीं कर सके। इसके बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 

Bollywood Tadka
शिवराम के बेटे एल लक्ष्मीश ने कहा, 'मेरे पिता शिवराम अब हमारे बीच नहीं हैं। प्रशांत अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें ठीक करने में अपने सर्वोत्तम प्रयास किंतु लेकिन दुर्भाग्यवश किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था तथा हमें यह स्वीकार करना होगा।'

 Bollywood Tadka
बता दें शिवराम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में 1958 में अपने करियर की शुरूआत की थी। 1965 में फिल्म 'बेरेथा जीवा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्टर अपने बड़े भाई एस रामनाथन के साथ मिलकर राशी ब्रदर्स के बैनर तले कन्नड़ इंडस्ट्री में कई फिल्मों का निर्माण भी किया। एक्टर और डायरेक्टर रहे शिवराम सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म धुरई का निर्माण भी किया गया था।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

south actorshivarampasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...