टीवी रियालिटी शो ''बिग बॉस 12'' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोडे अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सृष्टि यूएई में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
18 Apr, 2019 11:28 AMमुंबई: टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोडे अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सृष्टि यूएई में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वैकेशन की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो पोल्का डॉट्स वाली टॉप पहने हुए बेहद क्यूट और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद प्यारी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं।
टॉप के साथ मैचिंग हेयरबैंड उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। उन्होंने शारजाह के अलग-अलग लोकेशंस की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वह काफी मस्ती करते हुए दिख रही हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने गोल्फ खेलते हुए भी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में सृष्टि तितली के साथ भी पोज दे रही हैं।
मस्ती के बाद उन्होंने शारजाह के मस्जिद में माथा टेका। उन्होंने अलनूर मस्जिद में भी जमकर पोज दिए।
हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे बिग बॉस 12 के दौरान दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थीं, हालांकि वो इस शो को जीत नहीं पाई थीं।
कहा जा रहा है कि सृष्टि फिल्म 'गबरू गैंग' से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली हैं। इसके साथ वह जल्द ही एक म्यूजिक विडियो में नजर आने वाली हैं।