main page

'स्त्री' का नया गाना ‘आओ कभी हवेली पे’ हुआ रिलीज, भूतों के साथ जमकर नाचीं कृति

Updated 22 August, 2018 04:19:46 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री’ का हाल ही में नया गाना ‘आओ कभी हवेली पे’ रिलीज किया गया। इस गाने में कृति, बादशाह और राजकुमार राव ​डांस करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री’ का हाल ही में नया गाना ‘आओ कभी हवेली पे’ रिलीज किया गया। इस गाने में कृति, बादशाह और राजकुमार राव ​डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल जितने मजेदार हैं, ये गाना उतनी ही खूबसूरती से हॉरर थीम के साथ शूट भी किया गया है। हालांकि, इसमें हॉरर जैसा कुछ नहीं है, लेकिन इसकी कोरियोग्राफी शानदार है। गाने में कृति के मूव्स भी देखने लायक हैं। गाने की शुरुआत में एक कंकाल सितार बजा रहा है और इसके बाद डमी बनी नजर आईं जो बाद में एक सुंदर लड़की बन जाती हैं। गाने में कृति हवेली पर आने का इनविटेशन दे रही हैं। गाने में कुछ जगहों पर कृति कंकाल के साथ वाइन पीती हुई भी नजर आ रही है।

 

 

 

फिल्म की बात करें तो  ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में श्रद्धा एक डरावनी भूतनी के किरदार में है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। फिल्म में  राजकुमार के किरदार का नाम विक्की है। वह टेलर के किरदार में दिखाई देंगे, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को अमर कौशिक डायरेक्टर कर रहे हैं। 

: Neha

streenew songaao kabhi haveli peoutkriti sanonbadshahRajkummar RaoShraddha Kapoor

loading...