main page

सुचित्रा ने एक्स पति के खिलाफ दर्ज करवाया संपत्ति विवाद का केस, बेटी ने कहा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं

Updated 06 March, 2020 04:34:30 PM

सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने एक्स पति शेखर कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुचित्रा का दावा है कि संपत्ति का अधिकार उनकी बेटी कावेरी के पास है, लेकिन अभिनेता कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन को किराए पर दिया गया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने एक्स पति शेखर कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुचित्रा का दावा है कि संपत्ति का अधिकार उनकी बेटी कावेरी के पास है, लेकिन अभिनेता कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन को किराए पर दिया गया है।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट के अनुसार सुचित्रा कृष्णमूर्ति को पिछले सप्ताह फैमिली कोर्ट के बाहर रोते हुए देखा गया था। सुचित्रा ने अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ प्रॉपर्टी का केस फाइल किया है। सुचित्रा ने दावा किया हैं प्रॉपर्टी का अधिकार उनकी बेटी कावेरी के पास हैं लेकिन उनकी प्रॉपर्टी पर कबीर ने कब्जा किया हैं।
सुचित्रा के दोस्त ने इस बारे में बात करते हुए कहा कबीर बेदी जिस फ्लैट में रह रहे हैं वो एक ही ऐसी प्रॉपर्टी है जिस पर विवाद चल रहा है।'भगवान ना करे, अगर सुचित्रा को कुछ हो गया तो उनकी बेटी कावेरी उन लोगों से कैसे लड़ाई करेगी जो पहले से ही घर में रह रहे हैं और जिन्हें शेखर कपूर का स्पोर्ट भी मिल रहा है।'

Bollywood Tadka
 सुचित्रा ने  आगे कहा, उनके फ्लैट से कबीर बेदी और उनकी वाइफ निकलने का नाम नहीं ले रहे हैं। पता नहीं इन दोनों ने शेखर पर क्या जादू कर रखा है। 
सुचित्रा के इस बयान पर कबीर बेदी ने सफाई देते हुए कहा, उनके पास इस फ्लैट में रहने का एग्रीमेंट है। वे इस फ्लैट में किराए से रह रहे हैं, उनके पास कानूनी कागजात भी हैं।

Bollywood Tadka
सुचित्रा की बेटी कावेरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा वर्षों से मैं अपने माता-पिता और उनके एक-दूसरे के साथ व्यवहार से संबंधित किसी भी और बातचीत पर टिप्पणी करने से दूर रही। पिता शेखर कपूर के साथ मेरा बहुत मजबूत और प्यार भरा रिश्ता है। मैं निराश हूं कि मेरा नाम इस तरह से घसीटा गया। मेरे माता-पिता के बीच किसी भी मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Bollywood Tadka
 एक्ट्रेस सुचित्रा ने 1997 में  शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन शादी के महज 9 साल के अंदर दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने 2006 में तलाक ले लिया। 

Edited By: suman prajapati

SuchitrafiledpropertydisputecaseagainsthusbandBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...