बी-टाउन से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि सूफी गायक मनमीत सिंह निधन हो गया है। उनका शव खड्डे में मिला है। दरअसल, मनमीत सिंह घूमने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे लेकिन यहां बारिश और भूस्खलन के बाद से ही वह गायब थे और अब उनका शव कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है।
14 Jul, 2021 10:54 AMमुंबई: बी-टाउन से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि सूफी गायक मनमीत सिंह निधन हो गया है। उनका शव खड्डे में मिला है। दरअसल, मनमीत सिंह घूमने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे लेकिन यहां बारिश और भूस्खलन के बाद से ही वह गायब थे और अब उनका शव कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है।
इस खबर के बाद जहां मनमीत सिंह के परिजन और फैंस सदमे में हैं। वहीं संगीत की दुनिया में 'सैन ब्रदर्स'की जोड़ी भी टूट गई है।
सोमवार को पानी में बह गए थे मनमीत
मिली जानकारी के मुताबिक मनमीत सिंह अपने भाई कर्णपाल और कुछ दोस्तों के साथ शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे। रविवार के दिन सभी धर्मशाला से करेरी लेक घूमने गए थे। जब रात में बारिश शुरू हुई तो सभी वहीं रुक गए। ऐसे में सोमवार सुबह जब वह वापस लौटने लगे तो एक गड्ढे को पार करते समय मनमीत सिंह पानी में बह गए। तत्काल उन्हें ढूंढ़ने की कोशिशें शुरू हो गई थीं। मनमीत पंजाब के अमृसर के रहने वाले हैं। 'दुनियादारी' गाने से उन्होंने खूब पाॅपुलैरिटी बटोरी थी।