काॅमेडियन सुगंधा मिश्रा हाल ही में बाॅयफ्रेंड संकेत भोसले संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद सुगंधा अपने ससुराल यानि मुंबई में आ गई हैं। दोनोंअपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। रविवार को संकेत का बर्थडे था। संकेत ने पत्नी सुंगधा और परिवार वालों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। वहीं शादी के बाद पति का पहला बर्थडे था जिसे स्पेशल मनाने के लिए सुगंधा ने कोशिश की थी।
10 May, 2021 01:19 PMमुंबई: काॅमेडियन सुगंधा मिश्रा हाल ही में बाॅयफ्रेंड संकेत भोसले संग शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद सुगंधा अपने ससुराल यानि मुंबई में आ गई हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। रविवार को संकेत का बर्थडे था।
संकेत ने पत्नी सुंगधा और परिवार वालों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। वहीं शादी के बाद पति का पहला बर्थडे था जिसे स्पेशल मनाने के लिए सुगंधा ने कोशिश की थी। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सुगंधा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में संकेत चॉकलेट केक काटते नजर आ रहे हैं,जिस पर सुगंधा और संकेत की तस्वीर बनी हुई है। इसके साथ ही कमरे को डेकोरेट किया हुआ है।
संकेत केक काटते हैं और सबसे पहले अपनी पत्नी सुगंधा को खिलाते हैं।सुगंधा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे। बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं संकेत ने भी सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन्हें शेयर कर उन्होंने लिखा-यह बर्थडे मेरे लिए स्पेशल रहा. क्योंकि भगवान ने मुझे सबसे स्पेशल गिफ्ट दिया है।
बता दें संकेत और सुंगधा 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी में सिर्फ 20-25 लोग ही शामिल हुए थे। सुगंधा और संकेत शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं शादी के कुछ दिन बाद ही ये कपल कानूनी पचड़े में फंस गया था। कपल पर शादी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ान का आरोप लगा था।